गया : तिलक समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की बिगड़ी हालत, अनुमंडल अस्पताल में चल रहा इलाज

गया। बिहार के गया जिलें के शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया गांव में तिलक के भोज खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार हो गे। इसकी जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि तेतरिया गांव में राजकुमार यादव के बेटा का तिलक बुढ़वा के शालू तारा गांव से आया था। जिसमें लगभग सैकडों लोग उपस्थित हुए थे। उसके बाद कार्यक्रम हुआ। वहीं कार्यक्रम के बाद लोगों ने पूरी सब्जी पुलाव तड़का आदि का स्वाद चखा। इसके बाद गांव के लोग जो तिलक में आए ते सभी लोग बीमार पड़ गए। घटना के बाद आनन-फानन में सभी लोगों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया एवं अन्य लोगों को भर्ती गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों का इलाज शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान मौजूद सोनिया देवी रामजीत कुमार मनोज कुमार विकास कुमार भारती देवी दिनेश कुमार सुबोध कुमार सुनीता कुमारी आदि ने बताया कि खाना खाने के बाद उल्टी होना शुरू हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे पेट का दर्द बढ़ता गया। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए यहां लाया गया है।

About Post Author

You may have missed