August 14, 2026

PATNA : मौसम विज्ञान केंद्र के कर्मचारी जल्द करेगें हड़ताल, जानिए पूरा मामला

पटना। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का हाल बताने वाले मौसम विभाग के कर्मचारियों ने भी हड़ताल पर जानें का मन बना लिया है। जानकारी के अनुसार, अपनी पदोन्नति की मांग को लेकर मौसम विभाग के तकरीबन 48 कर्मचारी तकरीबन एक महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि मांग पूरी नहीं होने तक ये धरना पर डटे रहेंगे। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सांकेतिक भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने पदोन्नति और अन्य सुविधाओं की मांग के स्लोगन वाली तख्तियां लेकर अपना विरोध जताया। इसमें मौसम विभाग के करीब 48 कर्मचारी शामिल हुए। ये सभी चौबीसों घंटे मौसम अपडेट प्रदान करने में लगे रहते है।

वही इन कर्मचारियों ने मिशन प्रमोशन के तहत हड़ताल पर जाने का फैसला भी लिया है। जानकारी के अनुसार, एक हड़ताली कर्मचारी ने कहा कि हाल के पिछले पांच साल के दौरान ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए एक भी पदोन्नति सूची यानि प्रमोशन लिस्ट जारी नहीं की गई है। ऐसे में उनका वेतन आज भी कम है। वहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक संदीप कुमार ने कहा कि 25 से 30 साल की सेवा के बाद भी, कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें कोई पदोन्नति नहीं मिली है।

You may have missed