सारण : पहलेजा घाट पर नमामि गंगे के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

सोनपुर (सारण)। गंगा नदी को साफ रखने के लिए देश भर में नमामि गंगे द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत सोनपुर के पहलेजा धाम घाट पर एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आस्था के महापर्व छठ में गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूक किया गया। विदित हो कि उक्त योजना को बिहार में नगर निगम, रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज और नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
मौके पर उपस्थित रिलाइबल इंफ्रा सर्विसेज के पब्लिक आउटरीच प्रोजेक्ट डायरेक्टर सहील सिन्हा ने बताया कि आज हमलोगों ने पहलेजा धाम घाट पर नमामि गंगे योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बिहार में चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और उन्हें नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, पारंपरिक गीत सहित अन्य माध्यमों से उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया।
इस मौके पर नगर पंचायत सोनपुर के चेयरमैन अमजद हुसैन को गुलदस्ता देकर गुड्डू राज सिंह, नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे बिहार ने सम्मानित। कार्यक्रम कों सफल बनाने में अहम भूमिका मनोरंजन कुमार, जेई नगर पंचायत सोनपुर की रही।