राजद के हाजी अब्दुकस सुबहान को टिकट देने जीतनराम मांझी ने तेजस्वी को किया धन्यवाद, बोले- चलिए कम से कम एक मुसलमान को तो टिकट दिया

पटना। बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए राष्‍ट्रीय जनता दल ने पूर्णिया से हाजी अब्‍दुस सुबहान को टिकट दिया है। इस पर बिहार के पूर्व सीएम व हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने अपनी पीठ थपथपाई है। उन्‍होंने कहा है कि धन्‍यवाद तेजस्‍वी यादव जी उनके बयान के बाद ही राजद ने कम से कम एक और मुसलमान को तो एमएलसी का टिकट दिया। अब उन्‍होंने दलित और महिलाओं को भी टिकट देने की मांग कर दी है। साथ ही जातिगत जनगणना से जरूरी क्‍या है यह भी बताया है।

आबादी के हिसाब से मुसलमानों को पांच सीटें देनी चाहिए थी : जीतनराम मांझी

तेजस्‍वी यादव को धन्‍यवाद देत हुए मांझी ने कहा है कि मेरे बयान के बाद एक से एक कम एक और मुसलमान को तो एमएलसी का टिकट दे दिया। वैसे आबादी के हिसाब से मुसलमानों को पांच सीटें देनी चाहिए थी। अब लगे हाथ दलितों और महिलाओं को भी आबादी के हिसाब से टिकट दे दीजिए। जातिगत जनगणना से जरूरी है जाति के हिसाब से हिस्‍सेदारी, समझें।

राजद के प्रत्‍याशियों की घोषणा के बाद मांझी ने किया था हमला

राजद के प्रत्‍याशियों की घोषणा के बाद 13 फरवरी को पूर्व सीएम ने जमकर हमला बोला था। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा था कि ना कोई महिला, ना कोई दलित सिर्फ एक मुसलमान। वोट चाहिए सबका, विकास सिर्फ मालदारों का। गजब, गरीबों की पार्टी गजब।

You may have missed