खगड़िया में 2 पक्षों में मारपीट से मचा बवाल, खूब चले लाठी-डंडे और कुर्सियां, कई लोग जख्मी
खगड़िया। बिहार के खगड़िया गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार में दो पक्षों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई दोनों तरफ के लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान बाजार में अफरा तफरी मच गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और कुर्सियां चलने लगीं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जमालपुर बाजार में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस नें त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए गोगरी थाना में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

इस सिलसिले में गोगरी थानाध्यक्ष रणजीत कुमार नें बताया कि जमालपुर बाजार में एक पक्ष के शत्रुघन साह और किशन कुमार के बिच पैसे के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें शत्रुघ्न साह के लिखित आवेदन के आधार पर गोगरी थाना में कांड संख्या 51/22 दर्ज करते हुए किशन कुमार, मुन्ना साह, मुरारी साह और राजू साह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें से गोगरी पुलिस नें त्वरित कार्रवाई करते हुए किशन कुमार और मुन्ना साह को गिरफ्तार कर लिया हैं।

