बिहार के इन जिलों में 24 और 25 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी, मौसम में फिर होगा बदलाव

पटना। बिहार में हवा की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है जिससे दो दिनों तक बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश को लेकर अलर्ट किया है। इसके बाद मौसम भी गर्म होगा, इस दौरा रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वानुमान के अनुसार 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। इस दौरान आसमान भी पूरी तरह से साफ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवा के प्रवाह में परिवर्तन होगा। राज्य में पूर्वी उत्तर पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 24 फरवरी को प्रदेश के दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्वी भागों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हाेने की संभावना है। इसके बाद 25 फरवरी को राज्य के दक्षिण मध्य के एक दो स्थानों में उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है।

बिहार के जिलों में बारिश का जारी हुआ पूर्वानुमान

प्रदेश में गुरुवार को दक्षिण मध्य बिहार के पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा और दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं। 26 फरवरी को उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भाग के कुछ जगहों पर मेघ गर्जन व बिजली चमकने के आसार हैं। इसके बाद से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा। 26 फरवरी के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने से ठंड का असर कम होगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.2 तो न्यूनतम 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 से 12 तो अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

You may have missed