August 20, 2026

मधुबनी में झंझारपुर जा रही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 3 लोग घायल

मधुबनी, बिहार। मधुबनी ​में तेज रफ्तार वैगनआर कार कोसी नहर पर बने पुलिया पर अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। शुक्र था कि कोसी नहर में पानी नहीं था, जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कार में सवार 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद सभी घायलों को निकाला गया। घटना पंडौल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास की है। रविवार देर रात कार​​​​​​ झंझारपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों के परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के आने से पहले ही जेसीबी की सहायता से नहर में गिरी चार चक्का वाहन कार को निकाल लिया गया।

इस घटना की जानकारी पंडौल थाना को दिया गया। बहुत समय बीत जाने के बाद भी थाना नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने जेसीबी से नहर में गिरी चार चक्का वाहन को बाहर निकाल लिया। वही लोगो का कहना हैं कि पुल पर रेलिंग नहीं रहने के कारण इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। और कई लोगों की जान इस पुल पर जा चुकी है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया है। ग्रामीणों का मानना है कि जल्द से जल्द यदि इसे नहीं बनाया गया। कई बड़ी घटनाएं घट सकती है।

You may have missed