PATNA : राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किये गए सुधाकर
पटना। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के सक्रिय साथियों की एक बैठक हुई। बैठक में युवा एनसीपी के बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव मुरली मनोहर पांडे विशिष्ट अतिथि एवं पार्टी के प्रदेश संयोजक राणा रणवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में सुधाकर श्रीवास्तव को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राणा रणवीर ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है, किसान कर्ज में डूबा हुआ है। जिसको लेकर पिछले चार महीने से पार्टी निरंतर सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रही है, यह आंदोलन आगे भी चलता रहेगा। पूरे प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एक बड़ा आंदोलन करने को तैयार है।
वहीं बिहार प्रभारी मुरली मनोहर पांडे ने कहा कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे देश में युवा अधिकार आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसका समापन मार्च महीने में दिल्ली में होने जा रहा है। जिसमें युवाओं के अधिकारों की लड़ाई के लिए बिहार से हजारों नौजवान दिल्ली जाएंगे।
बैठक में प्रदेश संयोजक श्री सिंह के अनुमति से सुधाकर श्रीवास्तव को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नेता अरुण श्रीवास्तव, प्रो. केदार नाथ साह, पूजा सिंह, पीएन राय, राहुल सिन्हा, रंजन सिन्हा, हर्ष यादव, संदीप शेखर आदि शामिल थे।


