पालीगंज : आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पालीगंज। पटना के पालीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने अपनी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर अनुमंडल कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन कार्यकर्ताओं ने दुलहिन बाजार प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर कार्यकर्ता दलितों पर पुलिस के द्वारा दमन करने का आरोप लगा उसे बंद करने, सभी आवास रहित दलितों को पांच डिसमिल जमीन का पर्चा देने व बेनामी जमीन पर कब्जा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
मौके पर आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राज्य सचिव टीएन आजाद ने बताया कि दुलहिन बाजार पुलिस थाना कांड संख्या 214/21 के अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिससे पुलिस की उदासीनता झलकती है। मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक के पालीगंज अनुमंडल सचिव भोला दास व दुलहिन बाजार अंचल सचिव हेमंती देवी ने पालीगंज एसडीओ को एक मांग पत्र सौंपा है।

You may have missed