February 21, 2026

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली हुए कोरोना संक्रमित, वुडलैंड अस्पताल में भर्ती

देश। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 49 साल के सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर लगातार उनपर निगरानी रखे हुए हैं। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते संकट के बीच ये खबर चिंता बढ़ाने वाली है। बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में भी खराब तबीयत होने के कारण सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जनवरी, 2021 में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो angioplasty करवानी पड़ी थी। हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार काम कर रहे थे।

सौरव गांगुली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के तुरंत बाद मीडिया पर फैंस द्वारा चिंता व्यक्त की गई। सौरव गांगुली की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। जिन्होंने फिक्सिंग संकट के बाद टीम इंडिया की कमान संभाली और अपनी अगुवाई में कई ऐतिहासिक जीत दिलवाई। सौरव की कप्तानी में ही टीम इंडिया 2003 के वर्ल्डकप फाइनल में पहुंची थी।

You may have missed