February 21, 2026

नशे के लिए मांग रहा था पैसा : साइको बेटे ने मां कर सिर कुचल मार डाला, दोनों आंखें भी फोड़ दी

फुलवारी शरीफ, (अजीत)। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर में एक साइको बेटा ने अपनी मां का सिर कुचल कर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला। इतना ही नहीं, कलयुगी बेटे ने मां की हत्या के बाद उसकी दोनों आंखें भी फोड़ डाली। बेटा मां से शराब पीने के लिये पैसों की मांग कर रहा था और मां ने पैसा देने से इंकार किया तो बेटा नाराज हो गया। गुरुवार की आधी रात घर में रखी लाठी उठाकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे मां की मौत हो गई। मां की हत्या के बाद बेटे ने उसकी आंखें भी निर्दयतापूर्वक फोड़ डाली। महिला का चित्तकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला की लाश खून से लथपथ देख शोर मचाया। तब गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने भागने के क्रम में बेटा बीरबल को गिरफ्तार कर लिया।
गांव वालों ने बताया कि पूरी तरह नशे का आदी हो चुका महिला नुनावती देवी का छोटा बेटा बीरबल बराबर अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे की मांग करता था और पैसे नहीं देने पर लड़ाई झगड़ा करता था। गुरुवार की रात भी बीरबल अपनी मां से नशे के लिए पैसा की मांग की, जब मां ने इनकार कर दिया तो लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के बाद उसकी आंखें भी फोड़ डाली।
गांव वालों के अनुसार, बीरबल अपनी पत्नी से भी मारपीट करता था, जिससे वह अपने मायके चली गई थी। वहीं महिला नुनावती देवी के पति स्व. रामजी साव की मौत पहले ही हो चुकी है और उसका बड़ा बेटा पटना से बाहर कमाने चला गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गौरीचक थाना की पुलिस के समक्ष पूछताछ के क्रम में बेटा ने अपने मां के हत्या की बात स्वीकार की है।
गौरीचक थाना प्रभारी लालमुनी दुबे ने बताया कि मृतक नुनावती देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि बेटा को पुलिस जेल भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को लगता है कि बीरबल ने जिस तरीके से अपने मां की निर्ममतापूर्वक हत्या की है, वह साइको है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

You may have missed