December 9, 2025

PATNA : बिहटा में बालमुकुंद टीएमटी सरिया फैक्ट्री में लोहे के भट्टी में ब्लास्ट, कई मजदूर हुए घायल

  • बिना सुरक्षा के मजदूर करते हैं फैक्ट्री में काम

बिहटा, (अजीत)। राजधानी पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर आ सामने आ रही है, जहां बिहटा-मनेर रोड स्थित बालमुकुंद सरिया के फैक्ट्री में भट्ठी ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं और फैक्टरी में भगदड़ मच गई। हालांकि भट्टी में ब्लास्ट के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन इस मामले से पल्ला झाड़ रही है। पुलिस का कहना है, सरिया फैक्ट्री संचालक या मजदूरों की तरफ से किसी ने कोई सूचना नहीं दिया है, न ही पुलिस को किसी घायल मजदूर के परिवार वालों से संपर्क हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल मजदूरों का कंपनी वालों ने अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं।


बताया जाता है कि घटना भट्ठी में लीकेज होने की वजह से घटित हुई है। भट्ठी ब्लास्ट करने से जलता लोहा उड़ गया और मजदूरों पर पड़ गया, जिसमें आधा दर्जन मजदूर मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद काम में लगे सभी मजदूर भाग कर अपनी जान बचाई है। हालांकि कंपनी के तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। लेकिन फैक्ट्री के आसपास के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हुई, जिसमें आसपास के इलाके में काफी आवाज हुई। वहीं चिंगारी से फैक्ट्री में उगी झाड़ियों में आग भी लगी है। वहीं फैक्ट्री के एक मजदूर विजय ने बताया कि काम करने के दौरान लोहे के भट्टी में लीकेज के कारण ब्लास्ट हुई, जिसमें एक काम कर रहे हैं, कई मजदूर घायल हुए। साथ ही मजदूर ने यह भी कहा कि कंपनी के तरफ से कोई सेफ्टी नहीं दी जाती है, जिसके कारण इस तरह की घटना होती है।
वहीं जब इसकी जानकारी बिहटा थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह से ली गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ना ही कोई जानकारी कंपनी के तरफ से आया है और ना ही घायल हुए मजदूर के परिवार थाने पहुंचे हैं। फिलहाल जब तक कोई मजदूर का परिवार या घायल मजदूर थाने में नहीं आता है, तब तक कोई करवाई नहीं कर सकते हंै।

You may have missed