February 25, 2026

भाकपा माले के नेता ददन पासवान को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

आरा, भोजपुर। भोजपुर जिले में भाकपा माले के नेता ददन पासवान को अपराधियों ने गोली मारी है। घटना तरारी ब्लॉक के बिहटा में हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने वारदात को वर्चस्व की लड़ाई में अंजाम दिया है। ददन पासवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।ददन पासवान की रंजीश से जिसके साथ चल रही है उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तकरीबन 2 साल पहले ददन पासवान के चाचा झरी पासवान की हत्या कर दी गई थी। बाद में बदले के तौर पर दूसरे खेमे के एक व्यक्ति की हत्या की गई थी।

अब ददन पासवान को विरोधियों ने निशाना बनाया है घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन जारी है।माले नेता को गोली मारे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नासरीगंज तकली रोड को जाम कर दिया है। बेटा बाजार को भी बंद कराया गया है। इमादपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और उसने किसी तरह जाम खुलवाया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैला हुआ है।

You may have missed