February 25, 2026

PATNA : शराब पीने व बेचने के मामले में दो होटल कर्मी, होम डिलीवरी ब्वॉय समेत 6 भेजे गए जेल

पटना। राजधानी पटना में एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने शराब पीने व बेचने के मामले में शनिवार की रात छापेमारी के दौरान दो होटल कर्मियों, होम डिलीवरी ब्वॉय समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार के मुताबिक गोपालपुर के चंदन कुमार और शिवाला के रौशन कुमार को चारा फैक्ट्री के पास से तीन लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि दीपक कुमार सुजायतपुर थाना अरेराज व राहुल कुमार निवासी आर ब्लॉक को बामेती के पास अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया दीपक शराब की होम डिलिवरी करता था। इसी प्रकार रुकनपुर के भीम पासवान और बड़ी रुकनपुरा के सुमन कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। ये दोनों ओम साईं पैलेस होटल के स्टाफ बताए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से एक लीटर अंग्रेजी शराब, देसी महुआ चुलाई शराब 3 लीटर, एक बाइक, एक स्कूटी, एक मोबाइल तथा 32 हजार दो सौ रुपये नगद जब्त किए गए।

You may have missed