February 26, 2026

पप्पू यादव ने शराबकांड मामले पर साधा सरकार और विपक्ष पर निशाना, जारी की शराब तस्करों की लिस्ट

पटना। बिहार में बीते कुछ दिनों में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई है। चार जिलों में एक साथ इतने मौत से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। जहरीली शराब से मौत को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। विपक्ष जहां शराबकांड को लेकर हमलावर है वहीं सरकार भी जांच की बात कर रही है। इस बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि शराब तस्करों में सत्ता और विपक्ष के लोग भी शामिल है। जाप सुप्रीमो ने आज शराब तस्करों की एक लिस्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि इसमें सत्ता और विपक्ष के नेता का नाम भी शामिल है। खासकर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने शराब तस्करों का एक लिस्ट जारी किया किया है। लिस्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जदयू, भाजपा, एनडीए और विपक्ष हम सबका नाम हर जिला वाइज देंगे। ये लिस्ट हम सरकार को भी भेजेंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी विपक्ष है उसके साथ शराब माफिया क्यों चलता है।

बिहार का कोई भी विपक्ष का नेता देख लीजिए वह माफियाओं से घिरा हुआ है। पप्पू यादव ने कहा कि शराब के मामले में विपक्ष के लगभग सारे नेता शराब बेचने में और बेचवाने में शामिल हैं और शराब का पैसा विपक्ष के घर में जाता है। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता पक्ष शराब तस्करी के मामले में शामिल है तो विपक्ष उससे कई करोड़ गुणा इसमें शामिल है। बता दें कि मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेतिया समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों में जहरीली शराब से लगभग 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शराबबंदी वाले राज्य में शराब से इतने मौत पर सरकार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसको लेकर 16 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक करने वाले हैं।

 

You may have missed