मधुबनी में 4 दिन से गायब युवक के ना मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा, नर्सिंग होम के संचालक पर लगाया अपहरण का आरोप
मधुबनी। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव से युवक बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश पिछले चार दिनों से लापता है। चार दिनों के बाद भी युवक का कोई सुचना नहीं मिली है। सुचना न मिलने पर स्वजन चिंतित हो रहे है। जिसके बाद स्वजन ने थाना में युवक के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। शक के आधार पर सूई क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग होम के संचालकों की तरफ जा रही है। वहीं बेनीपट्टी गांव के चन्द्रशेखर कुमार झा ने मां जानकी सेवा सदन अम्बेडकर चौक बेनीपट्टी, शिवा पॉली क्लीनिक मकिया, सुदामा हेल्थ केयर धकजरी, अंशु कष्ट एंड सेंटर धकजरी, सोनाली हॉस्पिटल बेनीपट्टी, आराधना हेल्थ एंड डेंटल केयर क्लीनिक बेनीपट्टी, जय मां काली सेवा सदन बेनीपट्टी, आरएस मेमोरियल अस्पताल बेनीपट्टी, अलजीना हेल्थ केयर बेनीपट्टी, सानवी हॉस्पिटल नंदीभौजी चौक, अन्नया नर्सिंग होम बेनीपट्टी, अनुराग हेल्य केयर सेंटर बेनीपट्टी सहित कुछ अज्ञात लोगों पर आशंका व्यक्त करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में लिखा गया है कि बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश के गायब होने के पीछे उपरोक्त सभी नर्सिंग होम के संचालक, चिकित्सक व कर्मी में किसी की साजिश हो सकती है। अपहृत बुद्धिनाथ के भाई चन्द्रशेखर कुमार का यह भी आरोप है कि उनका छोटा भाई बीते 9 नवम्बर की रात 9 बजकर 58 मिनट के बाद से लोहिया चौक बेनीपट्टी स्थित अपने आवास से अचानक गायब हो गया। लोगों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिल पाया। परिवार ये भी बता रहे है कि लापता युवक का दोनों मोबाइल बंद आ रहा है। आपको बता दें कि बुद्धिनाथ झा ने कई वर्षों से बेनीपट्टी में चल रहे फर्जी नर्सिंग होम व उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कागजी प्रक्रिया और उच्चाधिकारी को आवेदन लगातार दे रहा था। इस पर कई फर्जी नर्सिंग होम की जांच भी हुई थी। फ़िलहाल थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू दी है।

