रिन्टू सिंह हत्याकांड पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, बिहार पुलिस को बताया जदयू की पुलिस
बिहार। पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद की हत्या के मामले में अब सियासत तेज होती नजर आ रही है। इस खुलासे के बाद कि पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह ने 9 दिन पहले अपनी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बावजूद बिहार पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस को जेडीयू का कार्यकर्ता बता डाला है ट्वीट करते हुए लिखा है- नवनिर्वाचित जिला परिषद ने बिहार पुलिस अर्थात् जेडीयू पुलिस सह कार्यकर्ता को लिखित शिकायत की थी कि JDU की बिहार सरकार में मंत्री लेसी सिंह का भतीजा उनकी हत्या करवा सकता है लेकिन JDU पुलिस अपना कार्यकर्ता वाला फर्ज़ निभाने में तत्पर रही और उसकी हत्या हो गयी।

तेजस्वी ने लिखा कि बिहार से अच्छा क़ानून का राज कहीं होगा क्या, जहाँ पुलिस ही नागरिकों और निर्वाचित विपक्षी जनप्रतिनिधियों की हत्या करवाती हो, जहाँ पुलिस ही शराब की तस्करी करती हो, जहाँ पुलिस ही थानों से शराब बेचती हो, जहाँ पुलिस सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता के रूप मेन कार्य करती हो?

