February 19, 2026

सिवान में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से मची अफरा-तफरी, एक व्यक्ति घायल, एक की गई जान

सीवान। बिहार के सीवान जिले में शादी-विवाह के घर में मातम पसर गया। बता दे कि समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना सीवान के जामो थाना इलाके के सिसवा गांव में लौवान गांव से बारात आई थी। निकाह के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में चली गोली दो युवकों को जा लगी, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, आनन फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया। मृतक युवक की पहचान झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले मोहम्मद फारूक के बेटे मो। रफीक के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक सीवान के पुरानी किला के रहने वाले साहेब हुसैन का मो। कुर्बान बताया जाता है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

You may have missed