February 18, 2026

BIG BREAKING : मुजफ्फरपुर में फिर जहरीली शराब पीने से हुई 4 लोगो की मौत, पुलिस-प्रशासन ने साधी चुप्पी

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आये हैं। चार लोगों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। परिजनों का कहना है कि इन सभी की मौत शराब पीने की वजह से हुई है। इन मामलों के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ गई है। आज सुबह ही मुजफ्फरपुर जिले में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं, कई लोग इलाजरत थे। दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन अब जिले में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजन सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि इनकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है।मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है। यहां सिरसिया गांव में तीन और बरियारपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजन कह रहे हैं कि इनकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। सुबह में जिन दो लोगों की मौत हुई थी उनमें सिरसिया गांव के सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार शामिल थे। अब जिन दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है, उनके नाम सिरसिया गांव के ही दिलीप राय और रामबाबू राय बताये जाते हैं।

मृतकों में शामिल सुमित राय की पत्नी ने बताया कि उसके पति ने शराब पी थी। शराब पीने के बाद से ही उसकी तबीयत ख़राब हो गई थी। शरीर में दर्द के बाद अचानक से सुमित को खून की उल्टी होने लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही आज सुबह ही सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अबतक पुलिस की टीम ने शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है। सुबह मामले पर एसएसपी जयंतकांत ने कहा था कि इन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।

You may have missed