February 12, 2026

खगड़िया में 5 लाख की विदेशी शराब बरामद, 49 कार्टून शराब जब्त, चालक और कंडक्टर गिरफ्तार

खगड़िया। रविवार को हरियाणा से मिनी ट्रक में भरकर खगड़िया लाई गई विदेशी शराब की खेप जिले के महेशखूंट थानांतर्गत गौछारी स्थित एक लाइन होटल के समीप से पकड़ी गई। उत्पाद विभाग और महेशखूंट पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से 5 लाख रुपए मुल्य से अधिक कीमत की शराब पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद ईकाई के निरीक्षक जितेंद्र पाल के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम और महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर सक्रिय हो गए। एनएच-31 पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ली गई तो देर शाम करीब 8 बजे खगड़िया से नौगछिया की ओर जा रही एक मिनी ट्रक से 49 कार्टून शराब बरामद की गई।

वही सभी कार्टून में 750 एमएल और 375 एमएल की विदेशी शराब है। बहरहाल उत्पाद विभाग ने शराब से लदे ट्रक को जब्त करते हुए चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक और उप चालक की पहचान छपरा जिले के मरिहाना निवासी इकलाख खान और संतोष कुमार के रूप में हुई है। जिससे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। बता दे कि शराब का कार्टून ट्रक के अंदर चौकी के नीचे छिपाकर रखा गया था।

 

You may have missed