बिहार के सभी नगर निकायों में होंगें कॉमन सर्विस सेंटर, राजधानी पटना से हुई शुरुआत
बिहार। बिहार में जल्द ही सभी सरकारी सेवाओं और ऑनलाइन कामकाज के निपटारे की सुविधा उपलब्ध के लिए कॉमन सर्विस सेंटर को जल्द ही बिहार के सभी 258 नगर निकायों में शुरू किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इनकी संख्या 2000 के होगी। कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन आजीविका मिशन से जुड़ी पढ़ी-लिखी महिलाएं करेंगी। पहले चरण में 142 पुराने नगर निकायों में इन्हें खोला जाएगा जबकि दूसरे चरण में सभी नए सृजित किए गए नगर निकायों में सीएससी खोले जाएंगे।

पटना में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण हुआ शुरू
बता दें पटना में 5 स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इसमें पटना के कंकड़बाग अनीसाबाद वार्ड नंबर 13, राजेंद्र नगर रोड नंबर 13, राजीव नगर वार्ड नंबर-1 और पाटलिपुत्र जंक्शन वार्ड नंबर 2 शामिल है। इसका निर्माण पायलट प्रोजेक्ट के द्वरा किया गया हैं। बता दे कि सफल होने के बाद पटना के सभी नगर निकायों में इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
कॉमन सर्विस सेंटर पर मिलेगा इन सुविधाएं का लाभ
इस कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवासीय, जाति, आय समेत अन्य सभी प्रमाण पत्रों के अलावा योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, रेलवे टिकट, पैन कार्ड, गैस बुकिंग, बिजली बिल भुगतान के साथ अन्य सभी तरह की सुविधाओं का उपलब्ध होह्ग्गी। इसके अलावा ऑनलाइन संचालित होने वाली सभी योजनाओं के लिए लोग यहां से आवेदन कर सकते हैं।

