औरंगाबाद गया तथा बांका में होगा 7 दो लेन सड़क का निर्माण, 210 करोड़ की आएगी लागत

बिहार। बिहार सरकार बिहार के नक्सल प्रभावित जिलों के विकास के लिए नई योजना का निर्माण करने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बिहार के रेड कॉरिडोर में आने वाले जिलों में टू लेन की सड़क के निर्माण की जाने की योजना है। इस परियोजना के अंतर्गत बिहार के कई जिलों में सड़क का निर्माण किया जाना है जिसके लिए 210 करोड़ रुपए की लागत खर्च होगी। बताया जा रहा है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है और जल्दी इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

बिहार के इन जिलों में होगा 7 दो लेन सड़क का निर्माण

जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद गया तथा बांका के क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क के निर्माण हो जाने के बाद यहां पर आवागमन की सुविधा सुलभ हो जाएगी जिसके बाद यहां व्यापार वाणिज्य का विकास हो सकेगा। बता दे कि तीन जिलों में सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी देने पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र सरकार की तारीफ की है।

जानकारी के अनुसार, नई स्वीिकृत योजना के तहत बांका जिले में संथाल परगना रोड की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस सड़क में जमदाहा-चिरैयामोड़ से जयपुर बाजार तक दो पैकेज में काम होगा। इसके साथ ही एकऔर सड़क महगामा से धोरैया रोड वाया नवादा बाजार भी बनाई जाएगी। वहीं, गया जिले में जेठियन से बलूआखंडा, इस्लामपुर से सरबाहडा-राजगीर रोड वाया चकराघाटी-बथानी-टेलारी-चरकमा का निर्माण होगा।

 

 

 

You may have missed