February 17, 2026

जब अनंत सिंह ने कहा, …मैं सबको तोड़ दूँगा

बाढ़। मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं जब से उन्होंने मुंगेर लोकसभा के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तब से वे खबरों में लगातार बने हुए हैं। आज फिर वे एक बार जोशीले अंदाज में नजर आए। बाढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव में विधायक अनंत सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया।

उनके समर्थक बच्चू सिंह के निजी कार्यक्रम में शरीक होते हुए मीडिया के सवाल में जब उनसे पूछा गया कि आपके टाल क्षेत्र गढ़ माने जाने वाले इलाके में विरोधी आपके वोट तोड़ने की बात कर रहे हैं, तो इसके जवाब में विधायक अनंत सिंह ने कहा कि हमारा वोट कोई नहीं तोड़ सकता, बल्कि हम सब को तोड़ देंगे। कार्यक्रम में विधायक का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विधायक के समर्थक मौजूद थे।

You may have missed