August 13, 2026

बिहार के नालंदा में नदी में डूबने से 4 लड़कियों की मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

नालंदा। इस समय बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि नालंदा जिले में एक नदी में डूबकर चार लड़कियों की मौत हो गई है जिसके बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल मचा हुआ है। बता दें कि जहां इस घटना के बाद डूबने वाले लड़कियों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही घटनास्थल पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के काजीचक गांव के पास की है। बताया जा रहा हैं कि चार लड़कियां नदी में नहाने गईं थी तभी गहरे पानी में चले जाने की वजह से चारों डूब गईं और उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मौके पर भीड़ गुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लड़कियों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। बता दे कि मृतकों की पहचान काजीचक गांव निवासी सीता कुमारी, शारदा कुमारी, राखी कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में कि गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

You may have missed