बिग ब्रेकिंग-बीपीएससी 65 वीं की फाइनल रिजल्ट जारी,गौरव सिंह बने स्टेट टॉपर,422 प्रत्याशियों का चयन
पटना।बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने गुरुवार को 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया।लाखों प्रतियोगियों को बीपीएससी के द्वारा लिए गए इस परीक्षा के परिणाम का बेहद बेचैनी से इंतजार था। इस परीक्षा में 422 प्रतियोगियों को सफल घोषित किया गया है।आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट की सूचना जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए 1142 प्रत्याशियों का चयन किया गया था। आयोग की ओर से कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। बीपीएससी 65वीं में गौरव सिंह ने टॉप किया है। मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर चंदन भारती और तीसरे स्थान पर सुमित कुमार हैं।बिहार लोक सेवा आयोग इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के 14 विभागों में कुल 423 रिक्त पदों को भरेगा। बीपीएससी ने अगस्त और सितंबर 2021 के महीने में साक्षात्कार आयोजित किए थे। इन 423 पदों में से, 186 अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 41 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। 53,6,68 और 59 क्रमशः एससी, एसटी, ईबीसी और पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एफएफडी के लिए 06 और विकलांगों के लिए 14 पद आरक्षित हैं।बीपीएससी ने मुख्य परीक्षा 25 से 28 नवंबर, 2020 तक आयोजित की थी। बीपीएससी 65वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का परिणाम 01 जुलाई को घोषित किया गया था। परिणाम के अनुसार, 1,142 उम्मीदवारों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके आधार पर उन्हें अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है जो कि साक्षात्कार है। हर साल लाखों उम्मीदवार बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं।


