February 11, 2026

LJP (रामविलास) ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, कुशेश्वरस्थान से अंजू देवी तो चंदन सिंह होंगे तारापुर से उम्मीदवार

पटना। चिराग पासवान ने अपनी नई पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) के लिए बुधवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से अंजू देवी चुनाव, जबकि तारापुर विधानसभा सीट से चंदन सिंह को प्रत्याशी बनाया। इसकी पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की है।


पाटी सूत्रों की माने तो दोनों प्रत्याशियों का नाम पार्टी के संसदीय कमेटी ने पहले फाइनल किया था। फिर प्रस्ताव को राष्ट्रीय कमेटी के पास भेजा गया। वहां से फाइनल होते ही पार्टी प्रमुख ने भी अपनी सहमति दे दी। दोनों प्रत्याशी लंबे वक्त से चिराग की पार्टी से जुड़े हुए हैं। अंजू देवी वर्तमान में दरभंगा जिला की महासचिव हैं। वे मूल रूप से कुशेश्वरस्थान इलाके की ही रहने वाली हैं। अंजू देवी के ससुर जगदीश पासवान विधायक रह चुके हैं। अंजू देवी को चिराग पासवान और उनकी मां ने पार्टी का सिंबल प्रदान कर दिया है। वहीं चंदन सिंह प्रदेश में पार्टी के युवा महासचिव हैं। वे मूल रूप से जमुई के रहने वाले हैं। तारापुर में उनका ननिहाल और ससुराल भी है। चंदन सिंह तारापुर से ही राजनीति भी करते रहे हैं।

You may have missed