August 21, 2026

जन्मोत्री ममता निषाद बनी बिहार मछुआरा कांग्रेस की अध्यक्ष

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के आनुषंगिक प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के अनुशंसा पर जन्मोत्री ममता निषाद को बिहार मछुआरा कांग्रेस का चेयरपर्सन बनाया गया। नए चेयरपर्सन की नियुक्ति पर मदन मोहन ने बताया कि ममता निषाद कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और मोतिहारी से उनका ताल्लुक है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताते हुए बिहार मछुआरा कांग्रेस की कमान उन्हें सौंपी है ताकि हमारे शीर्ष नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथ को मजबूती मिले।
जन्मोत्री ममता निषाद के मनोनयन पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि श्रीमती निषाद मछुआरा समाज के लिए लगातार संघर्ष करती आई हैं। पार्टी ने उन्हें यह पद उनके संघर्षों को देखते हुए दिया है।

You may have missed