September 9, 2026

मधेपुरा में नदी में डूबने से चार लड़कियों समेत पांच की मौत, घास काटने गए थे सभी, इसी दौरान हुआ हादसा

मधेपुरा । जिले की अरजपुर पंचायत के मनोहरपुर टोला में नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लड़कियां व एक युवक है। कर्मा पूजा को लेकर सभी नदी किनारे घास काटने गए थे। लेकिन तभी सभी नदी में गिर गए व डूबने से पांचों की मौत हो गई।

ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला गया है। सभी बच्चों की उम्र 15 से कम थी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं परिजनों का हाल बेहाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

You may have missed