August 21, 2026

छपरा में तेजरफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

छपरा । जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में महमदा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मारी दी। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान उसी क्षेत्र के प्रभु मांझी और अनिल के रूप में हुई है। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

You may have missed