October 26, 2026

पटना : तनाव में चल रहा था कर्ज में डूबा व्यवसायी, फांसी लगाकर दी जान

पटना । पंडारक थाने के गोवाशा शेखपुरा गांव में कर्ज में डूबे किराना गल्ला व्यापारी मंटून कुमार फंटूश ने तनाव में आकर फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।

ग्रामीणों के अनुसार अरुण साव का बेटे मंटून कुमार ने धान का व्यवसाय शुरू किया था। इसको लेकर करीब 20 लाख रुपये का कर्ज उस पर था। इसी को लेकर व्यवसायी तनाव में था।

बार-बार तगादा से आजिज होकर कारोबारी ने अपने कमरे में बंद हो कर फांसी लगा ली। इसके बाद परिजनों ने सुबह में उसे लटका हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और उसका पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में कराया कर परिजनों को सौंप दिया है।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कारोबारी ने कर्ज के कारण आत्महत्या की गई है। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

You may have missed