October 26, 2026

अखबार के दफ्तरों पर छापा घोर निंदनीय : डॉ. श्यामनन्दन

पालीगंज। देश के बड़े अखबार समूह के दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी घोर निंदनीय है। ये बातें शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पालीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक सह बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजन डॉ. श्यामनन्दन शर्मा ने कही।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तब से सीबीआई, ईडी व आयकर विभाग सहित सभी केंद्रीय स्वायत संस्थाओं का इस्तेमाल स्वतंत्र पत्रकारिता व जनवाद के पक्ष में ईमानदारी के साथ खड़े जमात, व्यक्तियों का जुबान बंद करने के लिए किया है। समाचार पत्र कार्यालयों पर छापेमारी भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जो घोर निंदनीय है। हम सभी देश की न्याय पसंद जनता स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ है।

You may have missed