August 18, 2026

पटना : गांधी सेतु पर ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत

पटना । महात्मा गांधी सेतु पर ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मां-बेटी को कुचलने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत मच गई है।

बताया जाता है कि महिला अपनी बच्ची के साथ फुलवारी शरीफ जा रही थी उसी दौरान महात्मा गांधी सेतु पर हादसे का शिकार हो गई। इस घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मृतकों में बबिता देवी व उसकी डेढ़ साल की बेटी शामिल है।

मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

You may have missed