September 12, 2026

लायंस क्लब आफ पटना फेमिना ने किया वृक्षारोपण, भूखों को कराया भोजन

पटना। लायंस क्लब पटना फेमिना की ओर से राजधानी पटना के बोरिंग रोड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर गांधी मैदान में भूखे तथा जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया।
बोरिंग रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में लायंस क्लब पटना फेमिना के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष माला झा ने बताया कि क्लब के द्वारा वृक्षारोपण किया गया है तथा आगे भी इन पौधों के संरक्षण का काम भी क्लब के सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब लंबे समय से समाजसेवा का कार्य करते आ रही है। उन्होंने कहा कि क्लब के द्वारा लगातार विभिन्न रचनात्मक सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया जाता रहा है।

इधर गांधी मैदान में क्लब के द्वारा गेट नंबर 1 के समक्ष सैकड़ों जरूरतमंद भूखे लोगों को भोजन कराया गया। माला झा ने बताया कि प्रोजेक्ट हंगर के तहत बराबर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का काम उनकी संस्था करते आ रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष माला झा, कोषाध्यक्ष रीता कुमार, मधुचंदा, मंजू गौतम, कुमुद, मधु श्रीवास्तव, दिव्या, नबीला, प्रीति तथा ललिता उपस्थित थीं।

You may have missed