नालंदा : शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन दरवाजे पर रस्म के दौरान गिरी, मौत

नालंदा। जिले के सोहसराय में शादी के बाद ससुराल में पहुंची दुल्हन की मौत हो गई। ससुराल में दरवाजे पर रस्म चल रही थीं। इस दौरान दुल्हन की हालत खराब होने लगी। इसके बाद दूल्हे की बहन ने शरबत पिलाया, लेकिन, कुछ ही देर में दुल्हन दरवाजे के पास गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल के जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सोहसराय के विकास कुमार की शादी नवादा के रहने वाले गोपाल पंडित की बेटी आरती कुमारी के साथ हुई थी। 24 मई को बन्धुबाजार सोहसराय से नवादा के गोला रोड बारात गई थी। लॉकडाउन में ही दोनों की शादी हुई। इसके बाद मंगलवार को दुल्हन की विदाई हुई। ससुराल के दरवाजे पर गाल सेंकाई रस्म के दौरान दुल्हन की सेहत खराब होने लगी। लोगों को लगा कि शादी के दौरान थकावट की वजह से ऐसा हो रहा है। ननद ने ग्लूकोज व शरबत भी पीने को दिया कि लेकिन भाभी ठीक नहीं हो सकी।

गाड़ी से उतरकर दरवाजे के पास पहुंचने से चंद कदम पहले ही दुल्हन गिर गई। आनन-फानन में उसे उठाकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की का भाई अपनी बहन के मृत शरीर को लेकर नवादा चला गया है। जिस बहन की भाई ने डोली उठाई थी। उसी की एक दिन के भीतर ही अर्थी उठानी पड़ी। दुल्हन की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

You may have missed