August 15, 2026

सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे लोजपा विधायक राजकुमार सिंह,सियासी महकमों में चर्चा,बंगला छोड़ तीर थामेंगे

पटना।बिहार विधानसभा में लोजपा के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंच गये। लोजपा के इकलौते विधायक राजकुमार सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने गए हैं।यह मुलाकात औपचारिक बताई जा रही है।मगर सियासी महकमों में इस बात की चर्चा तेज है कि लोजपा के इकलौते विधायक भी जल्द ही बंगले को छोड़ तीर का दामन थामेंगे।इसके पूर्व बिहार के एकमात्र बसपा विधायक जदयू में शामिल हो चुके हैं।बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने नीतीश सरकार को समर्थन दिया है।मगर वे जदयू में शामिल नहीं हुए हैं।उल्लेखनीय है कि लोजपा विधायक राजकुमार सिंह इसके पूर्व नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के साथ भी गुफ्तगू कर चुके हैं।मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान लोजपा विधायक राजकुमार सिंह उपस्थित थे।बताया जाता है कि लोजपा विधायक राजकुमार सिंह को जदयू से जोड़ने के प्लान के अनुसार मसौदा यही तैयार हुआ था।लोजपा विधायक राजकुमार सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम हाउस पहुंचे हुए हैं। नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार भी होने वाला है। जिसके मद्देनजर लोजपा विधायक राजकुमार सिंह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

You may have missed