February 16, 2026

फतुहा : सीओ ने थाने में लगाया जनता दरबार, भूमि विवाद को लेकर कई फरियादी पहुंचे

फतुहा। शनिवार को सीओ अनीता भारती ने थाना परिसर में भूमि विवाद के निष्पादन के लिए जनता दरबार लगाया। इस दौरान भूमि विवाद को लेकर कई फरियादी थाने पहुंचे। बारी-बारी से सभी फरियादियों की फरियाद सुनी गयी। कुछ लोगों का विवाद मौके पर ही निष्पादित कर दिया गया। वहीं गंभीर विवाद को सीओ के द्वारा मामले की जांच करने का आदेश दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व एसआई ललित विजय मौजूद थे।

You may have missed