October 28, 2026

पैथोलॉजी संचालक के परिजनों से मिलकर विधायक ने दिया सांत्वना, पटना में डॉक्टर के गाड़ी से बरामद हुआ था शव

फतुहा। कुछ दिन पहले फतुहा स्टेशन रोड के रहनेवाले पैथोलॉजी संचालक राकेश कुमार उर्फ टुनटुन का पटना में हुई संदिग्ध मौत के बाद स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव फतुहा पहुंचे तथा मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। विधायक ने सरकार से उसकी मौत की स्वच्छ जांच करने तथा दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजद कार्यकर्ता दयानंद यादव के साथ-साथ मृतक के परिजन महेश चन्द्रवंशी, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी समेत कई लोग मौजूद थे।
बता दें बीते दिनों पैथोलॉजी लैब संचालक का शव राजा बाजार स्थित गेटवेल अस्पताल के परिसर से डॉक्टर के गाड़ी से बरामद किया था। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था।

You may have missed