October 28, 2026

PATNA : डॉक्टर की कार में मिला लापता पैथोलॉजी संचालक का शव, फतुहा का था निवासी

पटना। राजधानी पटना में हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के राजाबाजार के गेटवेल अस्पताल में खड़ी एक डॉक्टर की कार से शनिवार से ही लापता पैथोलॉजी संचालक का शव मिलने से परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फतुहा निवासी राकेश कुमार उर्फ टुनटुन के रूप में की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, फतुहा स्टेशन रोड का रहनेवाला पैथोलॉजी संचालक राकेश अंतरजातीय विवाह कर वर्षों से पटना के राजा बाजार में ही रहता था और मछली गली के गेटवेल अस्पताल के पास अपनी पैथोलॉजी लैब चला रहा था। शव मिलने के बाद पैथोलॉजी संचालक के परिजनों ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

You may have missed