February 16, 2026

दीघा-आर ब्लॉक पुल : यू-टर्न की मांग को ले सड़क पर उतरे लोग, कहा- पुल हमारे लिए बन गया मुसीबत

पटना। राजधानी के दीघा-आर ब्लॉक पुल के पास सुबह 9 बजे महेश नगर और इसके आसपास के इलाके के लोग यू-टर्न की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। ट्रैक्टर लगाकर सड़क को जाम कर दिया। जिससे जाम लग गया और यह जाम लगभग 6 घंटे तक रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि महेश नगर के पास पहले यू-टर्न बोर्ड लगाया गया था। नक्शे में भी यहां यू टर्न या गोलंबर बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन यहां से यू-टर्न हटा दिया गया। यू-टर्न हटा देने से इसके आसपास के करीब 2 लाख की आबादी प्रभावित होगी।
प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल हमारे लिए मुश्किल बन गया है। बच्चों को स्कूल बस में बैठाने-लाने के लिए पहले पानी टंकी मोड़ जाते थे, लेकिन अब 3 किलोमीटर घूमकर राजीव नगर, पॉलिटेक्निक मोड़ होते हुए जाना-आना होगा। बता दें इस सड़क का बोरिंग रोड से कनेक्शन है। पटेल नगर, इंद्रपुरी, महेश नगर, एजी कॉलोनी, सीडीए कॉलोनी, आर्दश नगर, बाबा चौक सहित एक दर्जन मुहल्लों के लोग इस रास्ते का इस्तेमाल पूर्व से करते आ रहे हैं।

You may have missed