October 12, 2026

PATNA : हाईवा ने हाईकोर्ट कर्मी को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में चित्कार

फुलवारी शरीफ। फुलवारीशरीफ में शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार हाईवा ने हाईकोर्ट में काम करने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी 57 साल के वृद्ध रामेश्वर रावत को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। खोजा इमली के पास भीड़ भाड़ वाले रास्ते में हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़े और हाईवा के नीचे से उन्हें निकाला लेकिन रामेश्वर राउत के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। स्थानीय लोग हाईवा के चालक को पकड़कर जमकर पिटाई करने लगे लेकिन इस बीच उग्र भीड़ के तेवर देख कुछ लोगों ने चालक को भगा दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के रोते-बिलखते परिजनों को देख लोग पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया और हो हंगामा करने लगे। काफी मान मनौव्वल के बाद लोग माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

You may have missed