February 15, 2026

PATNA : कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरूष की जयंती मनायी गयी

पटना। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बड़े उत्साह से मनाया गया। सर्वप्रथम सदाकत आश्रम स्थित उद्यान में स्थित इन्दिरा गांधी की प्रतिमा एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल के तैलचित्र पर माल्यापर्ण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज ने कहा कि इन्दिरा गांधी भारत ही नहीं, बल्कि विश्व की नेता थीं। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने बड़ी कठिन परिस्थिति में स्वतंत्रता के बाद 565 देशी रियासतों को भारतीय गणतंत्र में विलय कराया। आज कृतज्ञ राष्ट्र इन्दिरा गांधी एवं सरदार पटेल के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।
इस अवसर पर विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक डॉ. हरखू झा, राजेश राठौड़, अम्बुज किशोर झा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, संजीव कुमार कर्मवीर, अरविन्द लाल रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

You may have missed