बाढ़ विधानसभा : लोगों के मिल रहे जनसमर्थन से आत्मविश्वास से लबरेज दिख रही मधु सिंह
बाढ़। बाढ़ विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार मानी जा रही राजद नेत्री मधु सिंह ने जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए बेलछी प्रखंड के दर्जनों गांवों बाघा टीला, चौधराइनचक अहरामा, जगजानपुर, बटेरिया बीघा, बन्नीचक, बराह, मुसहरी, जोधन बीघा, दलित टोला इत्यादि में घूम-घूम कर आगामी विधानसभा चुनाव में वोट देने की अपील की। सारे गांवों में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और लोग उनके जनसंपर्क से खासे उत्साहित दिखे। मधु सिंह भी मिल रहे इस जनसमर्थन से काफी आत्मविश्वास में दिखी और अपने अजिया ससुर पूर्व विधायक पप्पू बाबू के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प दोहराई।


साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह उनके पिता प्रभुनाथ सिंह ने कभी समझौते की राजनीति नहीं की, उसी तरह वह भी बाढ़ विधानसभा की जनता के मान-सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करेंगी। आज उनके साथ मुख्य रूप से स्थानीय राजद नेता सकलदेव राय, परमानंद पासवान, चीकू सिंह, मनटुन सिंह, मनीष यादव, अखिलेश सिंह, केशव शर्मा, विनोद राय, सौरभ यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

