BIHAR : शिक्षक संघ ने सीएम नीतीश का निकाला अर्थी जुलूस, ओरिजिनल सेवा शर्त लागू करने की मांग

सीतामढ़ी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सीतामढ़ी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अर्थी जुलूस निकाला गया। राज्य इकाई के आह्वान पर निकाले गए अर्थी जुलूस में शिक्षकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शिक्षकों ने बताया कि नीतीश कुमार द्वारा नियोजित शिक्षकों के लिये बनाया गया सेवाशर्त छलावा है। शिक्षकों ने मांग किया कि ससमय रहते अगर सरकार ने ओरिजिनल सेवा शर्त लागू नहीं किया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी से गिन-गिन कर बदला लिया जाएगा। लगभग चार लाख नियोजित शिक्षक, उनके परिजन एवं सगे संबंधी उनके विरुद्ध मतदान कर नीतीश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। मौके पर बलिराम मिश्र, प्रखंड उपाध्यक्ष बच्ची देवी, नसीम अहमद, चंदन कुमार, अजय लाल, विनोद झा, राम पुकार रॉय, नागेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार, अलका कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

You may have missed