August 15, 2026

खबरें फतुहा की : पूर्व पत्रकार की मौत, मुख्य पार्षद ने दिए दो आॅक्सीजन सिलेंडर

सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व पत्रकार की मौत


फतुहा। देवीचक निवासी पूर्व पत्रकार हरेन्द्र सिंह का इलाज के दौरान बीते बुधवार को मौत हो गई। वे तीन दिन पहले सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। घायल होने के बाद उनका इलाज उनके आवास पर ही चल रहा था। पत्रकारिता से हटने के बाद झारखंड सरकार के राजभाषा विभाग में बतौर कर्मचारी के पद पर तैनात थे। हाल ही में सेवानिवृत्त होने के बाद वह घर पर ही रह रहे थे। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। वे अपने पीछे दो पुत्र व पत्नी को छोड़ गये हैं। वे हिंदी दैनिक अखबार में फतुहा से काफी दिनों तक सेवा दी थी।

मुख्य पार्षद ने आक्सीजन बैंक को दिए दो आक्सीजन सिलेंडर
फतुहा। गुरुवार को मुख्य पार्षद रुपा कुमारी ने भी अपनी तरफ से आक्सीजन बैंक को दो आक्सीजन युक्त सिलेंडर उपलब्ध कराया है। उन्होंने सिलेंडर के साथ काम आने वाले सभी मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराया है। इस अवसर पर उन्होंने नगर परिषद वासियों को कोरोना की संक्रमण से सुरक्षित रहने का संदेश दिया है। उन्होंने नगर कर्मियों से लगातार शहर में सीनेटाइज अभियान में तेजी लाने की अपील की है। उनके तरफ से दिए गए सिलेंडर को बैंक में जमा करा दिया गया है। इस मौके पर कपिल देव प्रसाद, गौरव कुमार, उमेश यादव, चंदन पटेल समेत आॅक्सीजन बैंक के अन्य कर्मी मौजूद थे।

You may have missed