January 24, 2026

बाढ़ : पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ राजद नेताओं ने किया साईकिल मार्च

बाढ़। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़ अनुमंडल में जिला संगठन अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में राजद के 24वें स्थापना दिवस पर केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ साईकिल मार्च निकाला गया।
साईकिल मार्च बाढ़ प्रखंड कार्यालय से होते हुए कचहरी, भुनेश्वरी चौक, सवेरा मोर, जगनाथन हाई स्कूल में समाप्त हुआ। मार्च में प्रवक्ता मिथिलेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, मोहन सिंह, सनी कुमार, गणेश पासवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए और डीजल-पेट्रोल के दाम वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की। साथ ही बिहार सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।


दूसरी ओर राजद नेत्री मधु सिंह द्वारा भी डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ साईकिल मार्च निकाला गया। इस दौरान खुद मधु सिंह साईकिल की सवारी कर विरोध दर्ज कराया। मार्च में सैकड़ों की संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार से डीजल-पेट्रोल के दाम वापस लेने की आवाज बुलंद की।

You may have missed