January 24, 2026

मधु सिन्हा बनी महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई की सदस्य

फतुहा। भाजपा के महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के द्वारा फतुहा के सोनारु मोड़ निवासी मधु सिन्हा को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के साथ-साथ मधु सिन्हा को बधाई दी है। बधाई देने वालो में भाजपा नेत्री शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, किरण गुुप्ता, राम जी प्रसाद, मनोज रजक, पारसनाथ यादव, अरविंद यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल है।

You may have missed