January 24, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर त्रिनेत्री को बधाईयों का तांता

भागलपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के द्वारा भागलपुर जिला की तीन भाजपा नेत्री बबीता मिश्रा, सोनी कुमारी उर्फ जिया गोस्वामी एवं पूनम सिंह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मनोनीत किया गया है।
इनके मनोनयन पर भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री देवब्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, मनीष दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ.प्रीति शेखर,पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन,भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माला सिंह,जिला प्रवक्ता पृथ्वी राज, राजेश टंडन, कुमार श्रवण, विकास कर्ण,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव बालक तिवारी, आई टी सेल संयोजक आदित्य कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इम्तीयाज खान,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमार विजेन्द्र रजक, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन भारती, अमित साह, श्वेतांक मनीष शर्मा, प्राणेश राय, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश कुमार कन्हैया झा समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर बधाई दी है।

You may have missed