31 मई तक बिहार के 41 स्टेशनों तक पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
हाजीपुर। लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न भागों में फंसे हुए प्रवासी मजदूर, तीर्थयात्री, छात्र, पर्यटक आदि को भारतीय रेल एवं पूर्व मध्य रेल द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगातार श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। बीते 01 मई से श्रमिक स्पेशलट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया गया था। 01 मई को जयपुर से चलकर अगले दिन 02 मई को दानापुर पहुंचने वाली श्रमिक एक्सप्रेस बिहार पहुंचने वाली प्रथम श्रमिक स्पेशल ट्रेन थी। तब से अब तक बिहार के 41 स्टेशनों पर कुल 1030 श्रमिक स्पेशल पहुंच चुकी हैं।
एक माह में बिहार के लिए 1030, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में आने वाले पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों के लिए क्रमष: 93 एवं 16 श्रमिक स्पेशल का परिचालन किया गया। इसी तरह बिहार राज्य के निकटवर्ती जिलों से श्रमिकों को उनके गृह जिला तक पहुंचाने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा भी 216 श्रमिक स्पेशल चलाई गईं।
इस दौरान आरा, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र, पटना, बिहारशरीफ, नालंदा, नवादा, जमुई, लखीसराय, अनुग्रहनारायण रोड, कर्मनाष, भभुआ, सासाराम, गया, जहानाबाद, बैरगनियर, बापूधाममोतिहारी, बेतिया, दरभंगा, दौरभ मधेपुरा, मधुबनी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोपलगंज, मुंगेर, बरौनी, खगड़िया, बांका, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, सीतामढ़ी, सहरसा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज और कटिहार स्टेशनोंतक के लिए श्रमिक स्पेशल का परिचालन किया गया।


