February 11, 2026

प्रेस के फर्जी कार्ड बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

CENTRAL DESK : यूपी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रेस का फर्जी आई कार्ड बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
मिली जानकारर के अनुसार, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने प्रेस के फर्जी कार्ड बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि एक टेलीविजन समाचार चैनल के लोगो वाले फर्जी पहचान पत्र का लॉकडाउन के दौरान निर्बाध आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य खुद को पत्रकार बताता था। उसने खुलासा किया कि गिरोह दो हजार रुपये में फर्जी प्रेस कार्ड बेच रहा है। एसएसपी ने कहा कि बाद में चार अन्य संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान सत्येन्द्र सैनी, चंद्रभान, सुरेन्द्र प्रवेश कुमार और सलमान के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बताया कि दिल्ली के मोतीनगर का निवासी प्रेम नारायण उन्हें फर्जी प्रेस कार्ड उपलब्ध कराता था।

You may have missed