दुल्हिन बाजार में माले ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाए जमकर नारे

दुल्हिन बाजार। पटना जिला के दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में मंगलवार को माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आह्वान पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी के बैनर व नारे लिखे तख्ती लेकर “पैकेज के नाम पर धोखा क्यों? प्रवासी मजदूरों की लगातार मौत क्यों? क्वॉरेंटाइन सेंटर यातना गृह क्यों? मोदी सरकार जवाब दो” का नारा लगाते हुए कहा कि मोदी व नीतीश सरकार मजदूर विरोधी हैं, तभी तो राहत पैकेज में मजदूरों को भीख और पूंजीपतियों, उद्योगपतियों को पूरा पैसा देने की घोषणा की है। बिना सोचे-समझे लॉक डाउन का मतलब जनता की तबाही व लगातार भूख एवं दुर्घटना से मौत है। जबकि कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर भोजन, पानी, दवा, बिछावन के नाम पर अधिकारियों द्वारा मनमानी लूट जारी है, जिसका हम सभी तीखा विरोध करते है।


मौके पर माले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड सचिव अमरसेन, माले नेता मंगल प्रसाद यादव, अनन्त प्रसाद, सीही पंचायत के मुखिया आशा देवी व सोनियम पंचायत के पूर्व मुखिया सह बर्तमान मुखिया पति विद्यानन्द बिहारी के अलावे अन्य माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed